PM मोदी ने मालदीव के राष्ट्रपति से कहा- कोविड-19 की इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में साथ खड़ा रहेगा भारत

Summary :

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा की ‘‘भारत और मालदीव के बीच विशेष संबंध ने दोनों देशों को कोविड-19 से एक साथ लड़ने के हमारे संकल्प को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि भारत इस चुनौतीपूर्ण समय में अपने करीबी समुद्री पड़ोसी देश एवं दोस्त के साथ खड़ा है।”

दुनिया भर के सामने एक चुनौती बनकर उभरी कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से उत्पन्न स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के साथ चर्चा की। दोनों नेताओं ने टेलीफोन पर बातचीत के दौरान अपने-अपने देशों में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति के बारे में एक दूसरे को जानकारी दी। 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा की  ‘‘भारत और मालदीव के बीच विशेष संबंध ने दोनों देशों को कोविड-19 से एक साथ लड़ने के हमारे संकल्प को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि भारत इस चुनौतीपूर्ण समय में अपने करीबी समुद्री पड़ोसी देश एवं दोस्त के साथ खड़ा है।”

मिली जानकारी के अनुसार बातचीत के दौरान दोनों इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि दक्षेस देशों के नेताओं के बीच बातचीत में कोरोना के बारे में तालमेल के जिन तौर तरीकों पर सहमति बनी थी उनका पालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की मालदीव में तैनात भारतीय चिकित्सा टीम के प्रयासों और भारत द्वारा भेजी गयी जरूरी दवाओं से मालदीव में कोरोना के संक्रमण की स्थिति पर नियंत्रण में सफलता मिली है।

पार्टी कार्यालय पर छापा मरवाने को कांग्रेस नेताओं ने बताया स्मृति ईरानी की साजिश

मोदी ने कहा कि पर्यटन पर आधारित मालदीव जैसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए कोरोना महामारी ने एक चुनौती उत्पन्न की है। उन्होंने सोलिह को आश्वस्त किया कि इस महामारी के असर को कम करने के लिए भारत मालदीव की सहायता करना जारी रखेगा। दोनों नेताओं ने इस बात पर भी सहमति व्यक्त की कि उनके अधिकारी इस विकट स्थिति के कारण उत्पन्न होने वाले मुद्ददों तथा अन्य द्विपक्षीय मामलों पर संपर्क बनाये रखेंगे।

Desk Team