दुनिया भर के सभी खिलाड़ी कोरोनावायरस की वजह से अपने घरों में कैद हैं। कोरोना का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए भारत में 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। आईपीएल का 13वां सीजन कोरोनावायरस महामारी की वजह से अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है। किसी को कुछ नहीं पता कि अब इस साल टूर्नामेंट होगा भी या नहीं।

इन दिनों अपने परिवार के साथ टीम इंडिया और रोयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली घर में समय बिता रहे हैं। हालांकि लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर विराट एक्टिव रहते हैं। इस समय होम क्वारन्टाइन में कोहली ने अपने आपको नया लुक दिया है।

पिछ्ले दिनों विराट के बाल अनुष्का काटती हुई दिखाई दी थी। अब अपनी दाढ़ी कोहली ने खुद से सेट कर ली है। इंस्टाग्राम पर विराट ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने ट्रीम एट होम चैलेंज लोगों को दिया है। इस वीडियो को विराट ने शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ऐसे में जबकि हम सभी घर के अंदर हैं,तो ऐसी चीजें महत्वपूर्ण हो जाती हैं जो कि आपको अच्छा महसूस कराती हैं। अच्छी तरह से तैयार रहना उन चीज़ों में से एक हैं जो मुझे ठीक रहता है।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने विराट कोहली को इस वीडियो में ट्रोल कर दिया। वीडियो पर कमेंट करते हुए पीटरसन ने लिखा, क्या यह आपको ग्रे से छुटकारा दिलाता है दोस्त? अपने फैंस को कोहली ने इस वीडियो में दाढ़ी ट्रीम करने का चैलेंज दिया है। हाल ही में पीटरसन और कोहली ने इंस्टाग्राम पर लाइव चैट किया था। उस चैट में कोहली का इंटरव्यू इंग्लिश क्रिकेटर ने लिया था। कई खुलासे विराट कोहली ने उस दौरान किए थे।

हाल ही में दो वीडियो सोशल मीडिया पर विराट कोहली की वायरल हुई थी। एक वीडियो में अनुष्का विराट को चौका मारने के लिए कह रही थी। दरअसल स्टेडियम का अनुभव वह कोहली को घर में देना चाहती थीं। बीसीसीआई का मास्क फोर्स में कोहली नजर आए थे। इसमें सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह जैसे भारतीय टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी भी थे। इसके अलावा कोहली घर में परिवार के साथ लूडो खेल कर समय व्यतीत कर रहे हैं।



Download Android App
Download iOS App



