शख्स ने मुंह में सिगरेट लेकर छोड़े हवा में रॉकेट, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स मुंह में सिगरेट लेकर रॉकेट में चिंगारी दे रहा है

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स मुंह में सिगरेट लेकर रॉकेट में चिंगारी दे रहा है और उसको हवा में लॉन्च कर रहा है। हालांकि ये वीडियो काफी पुराना है बावजूद इसके सोशल  मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है। 
इस वीडियो को ट्विटर पर  इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर सुशांता नंदा ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए सुशांता ने लिखा है कि एक जगह पर खड़े होकर इस शख्स ने कई रॉकेट लॉन्च कर दिए।
वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक आदमी अपने हाथों में दिवाली वाली रॉकेट पटाखे को मुंह से जलाकर हवा में छोड़ता हुआ नजर आ रहा है।
अगर आप ये सोच रहे हैं कि आखिर मुंह से कोई रॉकेट कैसे छोड़ सकता है? तो बता दें कि यह शख्स मुंह में जलता हुआ सिगरेट पकड़े हुए हैं और सिगरेट से रॉकेट में चिंगारी लगाता है इसके बाद हवा में उसे फेंक रहा है। इस दौरान दिलचस्प बात यह है कि शख्स ने एक रॉकेट नहीं बल्कि 5 से 6 रॉकेट अपने मुंह से लगातार जला दिए है। महज 17 सेकेंड के इस वीडियो को हज़ारों लोग व्यूज कर चुकें हैं। 
लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन… 



Desk Team