महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार को दोपहर बाद औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभलेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि वह दोपहर एक बजे कार्यभार संभालेंगे। इस बीच, दक्षिण मुंबई स्थित राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर ‘उद्धव बाला साहेब ठाकरे’ नाम की प्लेट लगाई गई।

बता दें कि शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने गुरुवार शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कुछ ही घंटों बाद, उन्होंने पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। ठाकरे शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन ‘महा विकास आघाडी’ की सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। उद्धव ठाकरे के अलावा छह अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें से शिवसेना, कांग्रेस और रांकापा के दो-दो नेता शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App



