तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के निकट शादनगर कस्बे में अज्ञात व्यक्तियों ने एक महिला वेटरनरी डॉक्टर की हत्या कर शव को जला दिया है। उसका जला शव गुरुवार को पाया गया। प्रियंका रेड्डी का झुलसा हुआ शव रंगा रेंड्डी जिले के शादनगर कस्बे के निकट चतनपल्ली पुल पर पाया गया। प्रियंका रेड्डी शादनगर के अपने घर से कोल्लूरू गांव में एक पशु चिकित्सालय में अपने ड्यूटी के लिए निकली थी।
प्रियंका रेड्डी बुधवार को अपने घर शम्शाबाद से कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय गई थीं। वहां से जब वह वापस लौट रही थीं तो शाम करीब 6 बजे टोल प्लाजा के पास उनकी स्कूटी पंचर हो गई। प्रियंका ने अपनी बहन को कॉल कर कहा कि उनकी स्कूटी पंचर हो गई है। और वह डरी हुई है। जब प्रियंका के परिवार ने बाद में उससे संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन बंद पाया गया। पुलिस ने कहा कि एक महिला का झुलसा हुआ शव पुल के पास पाया गया है।

उसकी उम्र 20 से 25 के बीच है। श्रीधर रेड्डी ने अपने बेटी के तौर पर प्रियंका के शव की पहचान की है। डॉक्टर प्रियंका की हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिशों में जुटी हैदराबाद पुलिस इसके लिए सीसीटीवी फुटेज का भी सहारा ले रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के साथ ही डॉक्टर प्रियंका का कॉल लॉग खंगाल रही है।


Download Android App
Download iOS App



