Ujjain: महाकाल सवारी के दौरान BJP पार्षद और श्रद्धालु में हुई मारपीट, Video हुआ वायरल

Summary :

उज्जैन में सोमवार को महाकाल की सवारी में भाजपा पार्षद और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सवारी के दौरान कहासुनी होने पर पहले विवाद हुआ और फिर उसी भीड़ में भाजपा पार्षद और श्रद्धालु एक दूसरे पर हाथापाई करते नजर आए।

Madhya Pradesh: उज्जैन में सोमवार को महाकाल की सवारी में भाजपा पार्षद और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। सवारी के दौरान कहासुनी होने पर पहले विवाद हुआ और फिर उसी भीड़ में भाजपा पार्षद और श्रद्धालु एक दूसरे पर हाथापाई करते नजर आए। बता दें विवाद सवारी जब कार्तिक चौक पर पहुंची उस दौरान का बताया जा रहा है। मारपीट से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 
 सवारी कार्तिक चौक पर पहुंची तो दोनों के बीच विवाद हो गया
सूत्रों के मुताबिक, वार्ड नंबर 10 के भाजपा पार्षद गब्बर भाटी और श्रद्धालु युवक पवन गहलोत महाकाल की सवारी में चल रहे थे। इस दौरान सवारी कार्तिक चौक पर पहुंची तो दोनों के बीच विवाद हो गया। भाजपा पार्षद गब्बर भाटी का कहना है कि युवक गलत कमेंट कर रहा था उसको रोकने पर उसने विवाद किया, जिस वजह से यह स्थिति बनी। गौरतलब है कि उज्जैन में इन दिनों किसी ना किसी बात को लेकर विवाद के वीडियो सामने आ रहे हैं। महाकाल की चौथी सवारी निकालने के पूर्व पुलिस प्रशासन ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ कल 12 सौ पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए थे। इनके साथ नगर सुरक्षा समिति के वालंटियर भी लगाए गए थे इसलिए पुलिस की नजर बनी हुई थी।
विवादित बयान के बाद पुलिस ने सख्ती भी कर रखी थी
आपको बता दें महाकाल की चौथी सवारी में पुलिस ने 48 संदिग्ध और तीन इनामी बदमाशों को भी पकड़ा है जो सवारी भीड़ में शामिल होकर श्रद्धालुओं की जेब काट रहे थे। चौथी सवारी में पुलिस ने सादे कपड़ों में पुलिस की टीम लगाई थी, क्योंकि पिछले 3 सवारियों में श्रद्धालुओं के साथ चोरी और जेब कटी की कई शिकायत थाने पर पहुंची थी। इस बार पुलिस ने सवारी के अंदर ही सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों को लगाया था जो सवारियों में चल रहे श्रद्धालुओं पर पैनी नजर बनाकर रखे हुए थे। पुलिस ने तीन इनामी बदमाशों के साथ संदिग्ध बदमाशों से पूछताछ कर रही है।ट्रैफिक डीएसपी किरण शर्मा ने बताया कि महाकाल की चौथी सवारी में 2 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। विवादित बयान के बाद पुलिस ने सख्ती भी कर रखी थी। 

Desk Team