उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बादल फटने से प्रभावित पिथौरागढ़ के खोतिला गांव का दौरा कर रविवार को प्रभावित लोगों का हालचाल जानेंगे।
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित नेपाल के एक गांव में शुक्रवार आधी रात के बाद बादल फटने की घटना हुई, जिससे खोतिला गांव बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बादल फटने से काली नदी में जल स्तर बहुत बढ़ गया है और लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इस आपदा में एक महिला की मौत हो गई है।
पिथौरागढ़ के जिला मजिस्ट्रेट आशीष चौहान ने बताया कि खोतिला गांव की रहने वाली पुष्पति देवी का शव बाद में मलबे से निकाला गया। उन्होंने बताया कि मकान में बाढ़ का पानी और मलबा घुसने के कारण देवी की दम घुटने से मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



