किसी भी शुभ कार्य करने से पहले भगवान को याद करना और लाभ दायक हो जाता है वो भी जब आपका कार्य देश के उद्धार से जुड़ा हो। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरांत के दौरे पर है जहां वो कई योजनाओ का उद्घाटन कर देश को नई सौगात देंगे। शाह ने शनिवार को गुजरात के द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर में पूजा – अर्चना की।
बीएसएफ की पांच तटीय चौकियों का उद्घाटन करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री संस्था के शिलान्यास समारोह के लिए गुजरात के ओखा में तटीय पुलिस की राष्ट्रीय अकादमी का भी दौरा करेंगे। वह गुजरात के कच्छ जिले में जखाऊ तट पर स्थित बीएसएफ की पांच तटीय चौकियों के साथ-साथ राज्य में सर क्रीक क्षेत्र में लखपतवारी में एक ओपी टॉवर का भी ई-उद्घाटन करेंगे। नौ तटीय राज्यों, पांच केंद्र शासित प्रदेशों और साथ ही केंद्रीय पुलिस बलों की समुद्री पुलिस के लिए गहन और उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए नेशनल एकेडमी ऑफ कोस्टल पुलिसिंग (एनएसीपी) की स्थापना की गई है।
बीएसएफ सैनिकों की चौबीसों घंटे उपस्थिति
भारत सरकार ने आधुनिक बुनियादी ढांचे, नवीनतम तकनीक और अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ एनएसीपी के विकास के लिए 441 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जो तटीय सीमाओं की सुरक्षा बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। जिन पांच तटीय चौकियों का ई-उद्घाटन किया जा रहा है, वे कच्छ जिले में मेडी से जखाऊ तट तक 164 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 18 तटीय चौकियों में से हैं। सर क्रीक में लखपतवारी बेट में ओपी टॉवर प्रभुत्व को बढ़ाएगा और क्षेत्र में बीएसएफ सैनिकों की चौबीसों घंटे उपस्थिति सुनिश्चित करेगा। गृह सचिव अजय भल्ला और महानिदेशक बीएसएफ एसएल थाउसेन भी एनएसीपी, ओखा में कार्यक्रम में शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



