केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज यानी 18 अक्टूबर से हिंदू स्वाभिमान यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। इसका उद्देश्य हिंदू समुदाय को एकजुट करना बताया जा रहा है। जिसका विषय- संगठित हिंदू- सुरक्षित हिंदू, जिसमें हिंदुओं की एकजुटता पर जोर दिया गया है। यात्रा का पहला चरण 18 अक्टूबर को भागलपुर से शुरू होगा और 22 अक्टूबर को किशनगंज में समाप्त होगी।
-
HIGHLIGHTS
-
गिरिराज सिंह आज से शुरू करेंगे हिंदू स्वाभिमान यात्रा
-
यात्रा का उद्देश्य, हिंदू समुदाय को एकजुट करना
-
22 अक्टूबर को किशनगंज में समाप्त होगी यात्रा
इन जगहों से निकलेगी यात्रा
हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के दौरान भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज में अपने पदयात्रा, जनसभा और जनसंवाद के माध्यम से हिंदुओं को एकजुट करने का काम करेंगे। बिहार के सियासत में पहली बार कोई नेता धार्मिक कार्यक्रम पर निकल रहे है। बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने गिरिराज सिंह को त्रिशूल भेंट किया। वहीं गिरिराज सिंह ने महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
यात्रा को लेकर क्या बोले गिरिराज सिंह
बता दें कि बाहर के राजनीति में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है जब किसी नेता द्वारा धार्मिक आधार पर पदयात्रा निकाली जा रही है। यात्रा की शुरुआत को लेकर गिरिराज सिंह ने हिंदुत्व की मजबूती को लेकर हिंदू महिलाओं और युवाओं को लोगों को एकजुट होकर समाज के साथ खड़े रहने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एक करने के लिए अगर हमें सबकुछ त्यागना पड़े तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को हमारी यात्रा से पेट में दर्द हो रहा है, लेकिन तेजस्वी और प्रशांत किशोर ने भी यात्रा कि लेकिन उनकी यात्रा से किसी को तकलीफ नहीं हुई।


Download Android App
Download iOS App



