झारखंड विधानसभा में पेपर लीक पर दूसरे दिन भी हंगामा, BJP विधायकों ने किया प्रदर्शन Uproar Over Paper Leak In Jharkhand Assembly For The Second Day, BJP MLAs Demonstrated

झारखंड विधानसभा में पेपर लीक पर दूसरे दिन भी हंगामा, BJP विधायकों ने किया प्रदर्शन

झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन सोमवार को भी JSSC-CGL (झारखंड स्टाफ सेलेक्शन- कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) परीक्षा पेपर लीक के मुद्दे पर भाजपा के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया। इसके पहले सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले मुख्य द्वार के पास भाजपा विधायकों ने तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने पेपर लीक का मामला उठाया और इसके CBI जांच कराने की मांग की।

  • JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक पर भाजपा के विधायकों ने जोरदार हंगामा किया
  • मुख्य द्वार के पास भाजपा विधायकों ने तख्ती लेकर प्रदर्शन किया
  • भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने पेपर लीक का मामला उठाया
  • बिरंची नारायण ने CBI जांच कराने की मांग की

BJP विधायक बिरंची ने लगाए आरोप

Biranchi Narayan

उन्होंने कहा कि परीक्षा के पेपर लाखों में बिके हैं, आखिर इसका किंगपिन कौन है? नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने भी कहा कि सरकार आखिर इसकी जांच कराने की जिम्मेदारी से भाग क्यों रही है? इस पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि पेपर लीक की जांच SIT से कराई जा रही है। अगर इसका नतीजा संतोषजनक नहीं रहा तो सरकार आगे उचित कदम उठाएगी।

जल्द कराई जाएगी परीक्षा- इरफान अंसारी

Irfan Ansari

इस जवाब से भाजपा के विधायक संतुष्ट नहीं हुए। वे हंगामा करते हुए वेल में पहुंच गए। कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की रद्द हुई परीक्षा जल्द कराई जाए। भाजपा विधायकों का हंगामा जारी रहने की वजह से स्पीकर को सदन की कार्यवाही दोपहर साढ़े बारह तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। गौरतलब है कि इसके पहले शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही के दौरान भी भाजपा विधायकों ने इस मुद्दे पर जोरदार हंगामा किया था। JSSC CGL के पहले चरण की परीक्षा 28 जनवरी को ली गई थी, लेकिन इसका प्रश्न पत्र पहले ही लीक हो गया था। इसके बाद छात्रों के हंगामे की वजह से आयोग ने परीक्षा रद्द कर दी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 6 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।