चेन्नई : सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के दौरान एक आईपीएस अधिकारी ब्लूटूथ से नकल करते पकड़ा गया है। पुलिस ने बताया कि आईपीएस सफीर करीम वर्तमान में तिरुनेलवेली जिले में सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) के पद पर तैनात है।
सफीर आईएएस की परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ के जरिये अपनी पत्नी से बात कर रहा था। उसकी पत्नी हैदराबाद से सवालों के जवाब बता रही थी। जब सफीर पत्नी से सवालों के जवाब पूछ रही थी तब उन्हें परीक्षक ने देख लिया।
इसके बाद नकल के आरोप में उन्हें तो गिरफ्तार किया ही साथी ही हैदराबाद में बैठकर नकल करवा रही उनकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सफीर के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गौरतलब हो कि संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा देश के 24 शहरों में हो रही है. इस बार संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 763 प्रतियोगी शामिल हैं और यह परीक्षा 3 नवंबर तक होगी।


Download Android App
Download iOS App



