बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने अपने 37 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इस बार पार्टी ने यहां की सभी 70 सीटों पर अपने बूते चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
बता दें कि बसपा इससे पूर्व अपनी पहली सूची जारी कर चुकी है। जिसमें हरिद्वार जनपद से 7 उम्मीदवार मैदान में उतारे गए है। बसपा राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। लिहाजा जल्द ही अन्य प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है।
जो लोग पार्टी नहीं सम्भाल पा रहे, वो उत्तराखंड क्या संभालेंगे : मुख्यमंत्री धामी
गौरतलब है कि उत्तराखंड में बसपा का मजबूत जनाधार रहा है। अनुसूचित जाति ,जनजाति समुदाय और अल्पसंख्यक बसपा का मजबूत वोट बैंक रहा है। यही कारण रहा कि राज्य गठन के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में बसपा, कांग्रेस व भाजपा के बाद 8 सीटें जीत कर प्रदेश में तीसरी ताकत के रूप में उभर कर सामने आई थी।


Download Android App
Download iOS App



