Uttarakhand : वन विभाग की टीम ने चार कछुए संदिग्ध तस्करों से बरामद किए

Summary :

वन विभाग की टीम ने नैनीताल जिले में हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग से दो संदिग्ध तस्करों के कब्जे से चार कछुओं को बरामद किया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।

वन विभाग की टीम ने नैनीताल जिले में हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग से दो संदिग्ध तस्करों के कब्जे से चार कछुओं को बरामद किया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।
वन क्षेत्राधिकारी सुनील शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि गश्त के दौरान सेला द्वितीय बीट के पास बुधवार देर रात करीब दो बजे दो संदिग्ध तस्करों को तब गिरफ्तार किया गया जब वे कछुओं को लेकर कहीं जा रहे थे ।
अरोपियों की पहचान उधम सिंह नगर जिले के मृत्युंजय अधिकारी तथा सुटकी विश्वास के रूप में हुई है । दोनों के विरूद्ध भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।

Desk Team