उत्तराखंड : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर का निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक

Summary :

उत्तराखंड राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरंबस कपूर का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से 75 वर्ष की उर्म में निधन हो गया। कपूर वर्तमान में राज्य की विधानसभा के सदस्य थे

उत्तराखंड राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरंबस कपूर का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से 75 वर्ष की उर्म में निधन हो गया। कपूर वर्तमान में राज्य की विधानसभा के सदस्य थे। वह अपने जीवन काल में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विघानसभा के आठ बार सदस्य रहे। उनके निधन पर पीएम मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री समेत कई लोगों ने शोक जताया।
पीएम ने ट्वीट कर जताया शोक


प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरबंस कपूर के निधन पर अपने ट्वीट में कहा, श्री कपूर को लोक सेवा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण किया जाता रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, हमारी पार्टी के उत्तराखंड के वरिष्ठ सहयोगी श्री हरबंस कपूरजी के निधन से (मुझे) दु:ख पहुंचा है। वह पुराने विधायक और प्रशासक थे। लोक सेवा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उनके योदान को लेकर उन्हें याद किया जाता रहेगा। उनके परिजनों और मित्रों के प्रति संवेदना। ओंम शांति।

Desk Team