उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड के पूर्व आईएएस अधिकारी सुबर्धन शाह ने आप से इस्तीफा दे दिया है। बीते 3 दिसंबर को सुबर्धन शाह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। सुबर्धन शाह ने राज्य निर्वाचन आयोग में भी जिम्मेदारी संभाली थी।
पूर्व निवाचन आयुक्त सुबर्धन शाह ने पूर्व आईपीएस अनंत चौहान के साथ आप की सदस्यता ग्रहण की थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दोनों पूर्व नौकरशाह को सदस्यता दिलाई थी। आप उत्तराखंड के प्रभारी दिनेश मोहनिया के अनुसार पहले बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कपरवाण ने दिल्ली में आप की सदस्यता ग्रहण की थी।
उत्तराखंड रक्षा अभियान की ओवैसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग,जानिए क्या है मामला
इसके बाद उत्तराखंड के पूर्व निर्वाचन आयुक्त सुबर्धन शाह और पूर्व आईपीएस अनंत राम चौहान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर आप पार्टी का दामन थामा था। लगभग 20 दिन के बाद भी सुबर्धन शाह को पार्टी की ओर से कोई अहम जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। इस बीच शाह लगातार आप की नीतियों से नाराज चल रहे थे। जिसके बाद उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने साल 2022 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार, महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दे पर राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में आम आदमी पार्टी की रणनीति कांग्रेस और बीजेपी के बीच खुद को राज्य में तीसरी सियासी ताकत के रूप में खड़ा करना है। इसलिए आप लगातार विस्तार करते हुए राज्य के तमाम चर्चित लोगों को पार्टी में शामिल करा रही है।


Download Android App
Download iOS App



