बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी वैसे फिल्मों में कम और सोशल मीडिया पर ज़्यादा दिखाई देते है। हाल, ही में उन्होंने एक पोस्ट किया था जिसमे उन्होंने अपनी कोविड पॉजिटिव होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी लेकिन ये खबर सोशल मीडिया के जरिए देना उन्हें भारी पड़ गया। गोवा के होटल में उनके साथ लोगों ने ऐसा बर्ताव किया कि वो हैरान रह गये। मुश्किल वक्त में लोगों की कठोरता खुलकर सामने आयी, जिसे भूलना मुश्किल है। रणवीर ने पूरे वाकये का जिक्र सोशल मीडिया के जरिए किया है।

रणवीर ने कई पोस्ट के ज़रिये घटना का ज़िक्र किया है। रणवीर ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया में भले के लिए पोस्ट किया था, मगर जहां हम क्वारंटाइन में हैं, वहां इस पोस्ट की वजह से हमें हमारे कमरे के बाहर लगभग घेर लिया गया। दूसरे लोगों ने हमारे वहां होने की वजह से होटल पर दबाव बनाया। समाज में अवैज्ञानिक आधार पर किस तरह भेद किया जाता है, इसका वहां जमकर प्रदर्शन हुआ।
जो लोग एक दिन पहले तक सेल्फी लेना चाहते थे, वो होटल स्टाफ को छूट और पैसे वापस करने के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे, क्योंकि एक कमरे में हम लोग थे। यह अनुभव हमेशा याद रहेगा। इस पर मुझे हैरानी होती है कि क्या इस दुनिया को ईमानदारी की जरूरत है? बता दे, रणवीर के बेटे का कोविड-19 टेस्ट दूसरी बार भी पॉजिटिव आया है, जबकि वो दोबारा नेगेटिव आए हैं। रणवीर ने बताया कि अगले हफ्ते तक उन्हें आइसोलेट रहना पड़ेगा।
बता दें, रणवीर अपने 10 साल के बेटे हारून के साथ छुट्टियों के लिए गोवा गये थे, जहां से लौटते वक्त रुटीन आरटी-पीसीआर टेस्ट के दौरान हारून का टेस्ट पॉजिटिव आया। दोनों में कोई लक्षण नहीं थे और फौरन क्वारंटाइन हो गये। रणवीर की पोस्ट पर कई लोगों ने रिएक्शन दिए है और लोगों के व्यवहार पर हैरानी जताई है। वहीं, उनके बेटे की जल्द सेहतमंद होने की कामना की है।


Download Android App
Download iOS App



