उत्तराखंड : बचाव कार्य में इस्तेमाल होने वाले सरकारी वाहनों में लगेगा GPS

Summary :

उत्तराखंड की विषम भागौलिक परिस्थितियों एवं प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए राहत और बचाव कार्य में इस्तेमाल होने वाले सरकारी वाहनों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जी.पी.एस.) लगाया जाएगा।

उत्तराखंड की विषम भागौलिक परिस्थितियों एवं प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए राहत और बचाव कार्य में इस्तेमाल होने वाले सरकारी वाहनों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जी.पी.एस.) लगाया जाएगा।
इस आशय की जानकारी देते हुए नैनीताल के अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने बताया कि जनपद के सभी अधिकारियों को इस बारे में निर्देशित कर दिया गया हैं श्री जोशी ने कहा कि जारी आदेश में कहा गया है कि अपने विभागीय वाहनों की पंजीयन संख्या, चालकों के नाम एवं मोबाइल नम्बर तथा जीपीएस संख्या राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द, को तत्काल उपलब्ध कराएं।
उन्होंने यह भी कहा कि सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी विमल पांडेय को भी निर्देशित किया गया है कि जनपद में विभागों के पास उपलब्ध समस्त वाहनों की पंजीकरण संख्या, वाहन चालक का नाम और मोबाइल नम्बर आदि संकलित करते हुए वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगवाने हेतु प्रस्ताव व आंगणन उपलब्ध कराएं ताकि जनपद में समस्त वाहनों मे जीपीएस सिस्टम लगाए जाने की कार्यवाही की जा सके। इससे वाहनों की लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा।

Desk Team