बुधवार देर रात से फिर शुरू हुई बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे सिरोहबगड़ में दोबारा बंद हो गया था। हाईवे के बंद होने से राजमार्ग के दोनों ओर वाहन फंस गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 9 घंटे बाद सिरोहबगड़ में रास्ता खोला जा सका है। हाईवे खुलने के बाद राजमार्ग पर फंसे लोगों ने राहत की सांस ली। गौर हो कि आए दिन राजमार्ग के घंटों तक बंद होने से चमोली और रुद्रप्रयाग के स्थानीय लोगों के साथ ही देश-विदेश से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी दिक्कतें हो रही हैं।
तिलवाड़ा-मयाली-घनसाली मोटरमार्ग अमकोटी मार्ग आज भी बंद
सिरोहबगड़ में हर बार बारिश के बाद राजमार्ग पर मलबा गिरने से मार्ग बंद हो रहा है। बीते एक सप्ताह से सिरोहबगड़ में आए दिन राजमार्ग बंद हो रहा है। प्रभावित क्षेत्र में हाईवे लगभग दो किमी बदहाल है। हाईवे से जुड़े अन्य संपर्क मोटर मार्गों का भी बुरा हाल है। वहीं, तिलवाड़ा-मयाली-घनसाली मोटरमार्ग अमकोटी में आज भी बंद है। यहां ऊपरी पहाड़ी से लगातार मलबा सड़क पर आ रहा है, जिससे मोटरमार्ग पर बनी पुलिया का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया है। इस कारण लोक निर्माण विभाग को कार्य करने में परेशानी हो रही है।


Download Android App
Download iOS App



