सारा अली खान इन
दिनों लंदन में वेकेशन मना रही है। आए दिन एक्ट्रेस अपनी कोई ना कोई तस्वीर सोशल
मीडिया पर पोस्ट कर रही है। कभी करण जौहर के साथ मस्ती करते हुए तो कभी अतरंगी
अदांज में लंदन की सड़कों पर टहलती दिखाई दे रही है। इस बार सारा और उनके भाइयों
की मस्ती करते हुए फोटो सामने आई है जो हर
किसी का दिल जीत रही है। इस क्यूट फोटो में बेबी जेह भी दिखाई दे रहे है।
सैफ अली खान की
बहन सबा पटौदी ने अपने इंस्टा स्टोरी पर अपने भाई के बच्चों की क्यूट सी तस्वीर
शेयर की है। इस तस्वीर में सारा, इब्राहिम और बेबी
जेह पार्क में बैठे नजर आ रहे है। हालांकि इस तस्वीर में सैफ और करीना के बड़े
नवाब तैमूर दिखाई नहीं दे रहे है। करीना और सैफ ने भी कुछ दिनों पहले इंग्लैंड से अपनी रोमंटिक तस्वीरे पोस्ट की थी।
इस कैंडिड फोटो
में इब्राहिम ने जेह को अपनी गोद में पकड़ा हुआ है और जेह अपने बिग ब्रिदर को देखकर
स्माइल कर रहे है वहीं सारा फोटो में पीछे की तरफ किसी से बात करते हुए दिखाई दे
रही है। इस क्यूट फोटो में तीनों भाई बहन की बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही है। जेह भी अपने बड़े भाई और बहन के साथ काफी खुश दिखाई दे रहा है।
बता दें कि सारा और इब्राहिम एक्टर सैफ अली खान
और उनकी पहली वाइफ अमृता सिंह के बच्चे है। अमृता से तलाक लेने के बाद सैफ ने करीना कपूर से शादी की थी। तैमूर और जहांगीर सैफ और करीना
कपूर के बेटे हैं। इसके बावजूद सैफ के चारों बच्चों को कई बार एक साथ मस्ती करते
देखा जाता है। इतना ही नहीं सारा और इब्राहिम करीना कपूर के साथ भी एक अलग और खास बॉन्ड शेयर करते है।
वर्क फ्रंट की
बात करें तो सारा अली खान को आखिरी बार फिल्म अतरंगी रे में देखा गया था। इस फिल्म
में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष लीड रोल में थे। वहीं अब वह एक्टर विक्की कौशल
के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म में रोमांस करती दिखने वाली हैं। इसके अलावा सारा जल्द
ही एक्टर विक्रांत मैसी के साथ मूवी गैसलाइट में अहम रोल करती दिखने वाली है।


Download Android App
Download iOS App







