Uttarakhand News : कानून व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गुरुवार को सीएम पुष्कर धामी ने अपने सरकारी आवास पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान राज्य में चल रहे सत्यापन अभियान को और सख्ती से चलाने के निर्देश दिए गए। सीएम ने अधिकारियों को राज्य में होने वाली कांवड़ यात्रा के कुशल प्रबंधन और संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने और सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में जमीन खरीदने वाले लोगों की पूरी पृष्ठभूमि की जांच करने के भी निर्देश दिए।
Highlight :
- CM धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक
- सत्यापन अभियान को सख्ती से चलाने के दिए निर्देश
- राज्य में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं
हमारे राज्य में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं- CM धामी
सीएम धामी ने कहा कि हमारा राज्य ‘देवभूमि’ है और यहां अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी विकासशील राज्य के लिए बेहतर कानून व्यवस्था बहुत जरूरी है और हमारी सरकार राज्य में शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल बनाए रखने के लिए कृतसंकल्प है। सीएम धामी ने अधिकारियों को उत्तराखंड में जमीन खरीदने वाले लोगों की पूरी पृष्ठभूमि की जांच करने के भी निर्देश दिए।
देवभूमि का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं
देहरादून में रियल एस्टेट एजेंट की हत्या के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि अपराधी चाहे कितना भी बड़ा हो या छोटा, किसी को भी देवभूमि का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। देहरादून के डोभाल चौक में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो टूक कहा, बदमाश छोटा हो या बड़ा, किसी को भी देवभूमि का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
CM ने डीजीपी को मामले में सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
बता दें कि रविवार को रायपुर क्षेत्र के डोभाल चौक के पास प्रॉपर्टी डीलर रवि बडोला की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। रवि के दो साथी भी घायल हुए हैं। घटना सामने आते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ में मुख्य बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तराखंड सीएमओ ने बताया कि घटना के सिलसिले में कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।


Download Android App
Download iOS App




