उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अल्मोड़ा से राजनीतिक हुंकार भरी और विरोधियों पर जमकर बरसे। विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड पहुंचे पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का एक ही नारा है कि ‘सबमें डालो फूट-मिलकर करो लूट’। कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार पर लिप्त होने की वजह से विकास से कोसों दूर है और डबल ब्रेक सरकार है।
‘पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी’ उत्तराखंड के काम आएंगे-पीएम मोदी
शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंचे पीएम मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जनसभा से वादा किया कि ‘पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी’ उत्तराखंड के काम आएंगे। पर्यटकों को लुभाने के लिए उत्तराखंड में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिसमें चारधाम ऑलवेदर रोड प्रोजेक्ट विशेष है । चिंता जताते हुए पीएम ने कहा कि कोरोनाकाल में कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ राजनीति ही की थी। जबकि, हकीकत यह है कि उत्तराखंड सरकार ने पर्वतीय जिलों में भी गांव-गांव जाकर शतप्रतिशत कोरोना टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया, जिससे पहली डोज लगाने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना है।
गोवा चुनाव: उत्पल पर्रिकर ने कहा- ‘‘मेरे समर्थन में एक मौन लहर है’’, भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप
पीएम बोले- पर्यटन को बढ़ावा देने वाला राज्य उत्तराखंड बनेगा
पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा कि उत्तराखंड के दूरस्थ गांवों के लिए पर्वतमाला और वाइब्रेंट विलेज योजना की शुरुआत की जाएगी ताकि प्रदेश के दूरस्थ गांवों का बुनियादी सुविधाओं का विकास हो सके और अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक आ सकें। पीएम मोदी ने कहा कि पलायन को पलटने वाला और पर्यटन को बढ़ावा देने वाला राज्य उत्तराखंड बनेगा। प्रर्यटन, प्रगति और रोजगार पर विशेष फोकस किया जाएगा ताकि स्थानीय युवकों को भी अपने गांव में ही रोजगार मिल सके। पीएम मोदी ने वादा किया कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में रेल से जल्द ही शुरू की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



