Uttrakhand: चार धाम यात्रा पर बड़ा अपडेट आया सामने, IMD का उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में जारी किया अलर्ट

Summary :

देश के मैदानी इलाकों में पारा काफी ज्यादा बढ़ गया है। तो लोगों ने पर्वतीय इलाकों में जाना शुरू कर दिया है।बता दें केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री सहित उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2023 पर भी भारी संख्या में तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं।

देश के मैदानी इलाकों में पारा काफी ज्यादा बढ़ गया है। तो लोगों ने पर्वतीय इलाकों में जाना शुरू कर दिया है।बता दें केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री सहित उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2023 पर भी भारी संख्या में तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं।इसी बीच IMD की ओर से उत्तराखंउ मौसम पूर्वानुमान में अलर्ट जारी किया गया है।
 IMD की ओर से उत्तराखंउ मौसम पूर्वानुमान में अलर्ट जारी 
आपको बता दें कि IMD की ओर से उत्तराखंउ मौसम पूर्वानुमान में अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में 11 जून से से मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के कई शहरों में 11 से 14 जून तक ओलावृष्टि, झक्कड़ चलने की चेतावनी जारी की है।
आकाशीय बिजली चमकने की संभावना 
उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, यूएसएनगर, नैनीताल जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि एवं झक्कड़ 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम निदेशक डा. बिक्रम सिंह के मुताबिक 11, 12, 13 और 14 जून को इसी तरह का मौसम उत्तराखंड में रहने वाला है।

Desk Team