वाइस एडमिरल अतुल जैन 30 मई को संभालेंगे पूर्वी नौसेना कमान का प्रभार

Summary :

वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन बृहस्पतिवार को पूर्वी नौसैन्य कमान (ईएनसी) का प्रभार संभालेंगे । वह फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एफओसी-इन-सी) ईएनसी का पदभार संभालेंगे और वाइस एडमिरल करमबीर सिंह का स्थान लेंगे।

वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन बृहस्पतिवार को पूर्वी नौसैन्य कमान (ईएनसी) का प्रभार संभालेंगे । 
वह फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एफओसी-इन-सी) ईएनसी का पदभार संभालेंगे और वाइस एडमिरल करमबीर सिंह का स्थान लेंगे। 
इस महीने की 30 तारीख को नौसेना प्रमुख सुनील लांबा के अवकाश प्राप्त करने के बाद वाइस एडमिरल सिंह देश के नए नौसेना अध्यक्ष होंगे। 

Shera Rajput