केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गुरुवार को कहा कि ऐतिहासिक ‘विक्टोरिया जुबली टॉउन हॉल’ का नाम समाज सुधारक महात्मा अय्यंकाली के नाम पर रखा जाएगा। यह वीजेटी हॉल के नाम से जाना जाता है। इसका निर्माण 1896 में महारानी विक्टोरिया के तख्तनशीन होने की स्वर्ण जयंती के मौके पर कराया गया था।
विजयन ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘तिरुवनंतपुर में स्थित वीजेटी हॉल का नाम अय्यंकाली के नाम पर रखा जाएगा।’’ औपनिवेशिक काल का यह ढांचा राज्य सरकार के तहत आता है और इसकी शान आजतक बरकरार है। विजयन ने यह घोषणा बुधवार को केरल दलित फाउंडेशन की ओर से हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में की।

यह कार्यक्रम अय्यंकाली की 156वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित किया गया था। राज्य मंत्रिमंडल ने गुरुवार को हॉल का नाम बदलने की मंजूरी दे दी। अय्यंकाली का जन्म 1863 में हुआ था। वह एक समाज सुधारक थे जिन्होंने दलितों की उन्नति के लिए काम किया था। 1941 में उनका निधन हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



