VIDEO : यात्रियों से भरी ट्रेन बिना इंजन के 10 किलोमीटर दौड़ी, बाल-बाल बचे यात्री, पूरा स्टाफ निलंबित

Summary :

NULL

नई दिल्ली: उड़ीसा के भुवनेश्वर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शनिवार रात को यात्रियों से भरी ट्रेन बिना इंजन के 10 किलोमीटर दौड़ पड़ी। स्टेशन पर ट्रेन के इंजन को चेंज किया जा रहा था, लेकिन जिस वक्त इंजन को हटाया गया उस वक्त चार्ज पर रहे शख्स ने ब्रेक नहीं लगाया। जिसकी वजह से ट्रेन अपने आप चल पड़ी। इस दौरान पटरी पर यदि कोई दूसरी ट्रेन आ रही होती तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। 10 किलोमीटर दौड़ने के बाद किसी तरह ट्रेन को रोका गया. जिसके बाद इंजन लगाकर उसे रवाना किया गया।

ट्रेन का नाम था अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस संबलपुर रेलवे डिविजन के इस स्टेशन पर रोककर दूसरी दिशा में ले जाने के लिए इंजन का छोर बदला जाता है। शनिवार रात 10 बजे तितलागढ़ स्टेशन पर इंजन बदलने की प्रक्रिया चल रही थी। जिसके बाद ये घटना हुई. तितलागढ़ उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर से 380 किलोमीटर दूर है।

खबर के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी भी यात्री को कुछ नहीं हुआ जब केसिंगा की तरफ ट्रेन चल पड़ी थी। ईस्ट कोस्ट रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, इंजन शंटिंग प्रक्रिया के नियमों का पालन नहीं करने के लिए मौके पर मौजूद रेलवे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है और जांच के आदेश दिए हैं।

निलंबित हुआ पूरा स्टाफ
ईस्ट कोस्ट रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार, इंजन शंटिंग प्रक्रिया के नियमों का पालन नहीं करने के लिए मौके पर मौजूद रेलवे स्टाफ को निलंबित कर दिया गया है। और संबलपुर डिविजिन के रेलवे मैनेजर जयदीप गुप्ता ने घटना की वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने के आदेश दिए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के बाद तीतलागढ़ से इंजन भेजकर ट्रेन को दोबारा स्टेशन पर वापस लाया गया और इसके बाद आगे रवाना किया गया।

 

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team