VIDEO : सवाल पूछने गए रिपोर्टर की भाजपा नेता ने करवाई जमकर पिटाई, FIR दर्ज

Summary :

NULL

कर्नाटक के तुमकुर जिले में भाजपा नेता की गुंडागर्दी का मामले सामने आया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यहां स्थानीय भाजपा नेता और पूर्व सीएम बी एस येदियुरप्पा के करीबी कहे जाने वाले शख्स ने पत्रकार से साथ मारपीट और गाली-गलौच की।

दरअसल, पत्रकार यहां बीजेपी के जिलाध्यक्ष जीबी ज्योतिगणेश का इंटरव्यू लेने पहुंचा था, लेकिन उसमें कड़े सवाल पूछने के बाद गुस्साए भाजपा नेता ने पत्रकार की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि वह इलाके में अवैध खनन के मामलों की पड़ताल कर रहा था।

घटना के बाद पीड़ित पत्रकार वगीश ने न्यू एक्सटेंशन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने बीजेपी नेता और उसके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित पत्रकार का कहना है कि इंटरव्यू के नाम पर उसे फंसाया गया और बीजेपी नेता ने झूठ बोल कर उसे बुलाया था। लेकिन जब वह होटल पहुंचा, तो वहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं के अलावा कोई और मौजूद नहीं था। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों गुटों के लोग एक-दूसरे को जमकर गालियां दे रहे हैं और मारपीट कर रहे हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team