मध्य प्रदेश की सियासत विवादित बयानों को लेकर इस समय चर्चा के केंद्र में बनी हुई। राज्य के किसी न किसी नेता या मंत्री का आये दिन कोई न कोई वीडियो या बयान वायरल होता रहता है। हाल में ही अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार की पत्नी पर विवादित टिप्पणी करने के बाद चर्चा में आए बीजेपी प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह का गन लहराते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।
प्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर पर बीजेपी प्रत्याशी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, बीजेपी प्रत्याशी बिसाहू लाल का एक और वीडियो वायरल, पैसे मांगने पर कार्यकर्ता को रिवॉल्वर दिखाकर दे रहे गालियां। शिवराज जी, ये आदमी आपकी पार्टी के लिए बिल्कुल फिट है, अगला प्रदेश अध्यक्ष इसी को बनाना। “बेशर्म बीजेपी, बेनकाब बीजेपी”
बीजेपी प्रत्याशी बिसाहू लाल का एक और वीडियो वायरल, पैसे माँगने पर कार्यकर्ता को रिवॉल्वर दिखाकर दे रहे गालियाँ।
शिवराज जी,
—ये आदमी आपकी पार्टी के लिये बिल्कुल फ़िट है, अगला प्रदेश अध्यक्ष इसी को बनाना।“बेशर्म बीजेपी, बेनक़ाब बीजेपी” pic.twitter.com/vSTfpU3AsU
— MP Congress (@INCMP) October 22, 2020
इस मामले में नरेंद्र सलूजा ने कहा कि हम चुनाव आयोग जाएंगे और यह भी पूछना चाहेंगे कि क्या बीजेपी बंदूक से चुनाव लड़ने वाली पार्टी है? क्या कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को इस तरह से धमकाया जा रहा है। हम इस मामले को सरकार के सामने भी उठाएंगे। हालांकि एमपी सरकार में मंत्री और अनूपपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह का ये वायरल वीडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हुई।
इससे पहले वायरल हुए वीडियो में बिसाहूलाल अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ की पत्नी को ‘रखैल’ कह दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा, “विश्वनाथ ने अपनी पहली पत्नी का नहीं, बल्कि रखैल का ब्यौरा दिया है।” प्रदेश कांग्रेस ने बिसाहूलाल के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।


Download Android App
Download iOS App



