गुजरात में कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया : विजय रूपाणी

Summary :

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि बुधवार को जिन मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, उनमें से कोई वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है।

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोनावायरस का प्रकोप दुनिया के अन्य देशों में फैलने लगा है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग से मिली जानकारी के अनुसार इस वायरस से 80,400 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत हो गयी। इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुरुवार को कहा कि राज्य में अभी तक कोरोना वायरस के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है और सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
रूपाणी ने कहा कि बुधवार को जिन मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, उनमें से कोई वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया है। ईरान से हाल ही में लौटे 87 लोगों सहित कई को राज्य में निगरानी में रखा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उचित इलाज के लिए व्यापक इंतजाम किए है और दवाईयों की आपूर्ति पर्याप्त है।

CAA को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर जल्द सुनवाई करने से फिलहाल SC ने किया इन्कार

रूपाणी ने गांधीनगर में इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘‘ गुजरात में कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है। राज्य सरकार ने ऐसे लक्षण वाले संदिग्धों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं।’’ उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है राज्य में दवाईयों की आपूर्ति पर्याप्त है और संदिग्ध लोगों को पृथक रखे जाने की भी उचित व्यवस्था की गई है।

Desk Team