राकांपा के दिग्गज नेता विजय सिंह मोहिते पाटिल और बीजेपी के नेता हर्षवर्धन पाटील बुधवार को यहां एक कार्यक्रम में राकांपा प्रमुख शरद पवार के साथ एक मंच पर नजर आए। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री मोहिते पाटिल का बेटा 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में शामिल हो गया था।
वहीं हर्षवर्धन पाटील पहले कांग्रेस में थे और अब बीजेपी नेता हैं। अक्टूबर में हुआ विधानसभा चुनाव वह हार गए थे। वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट की सालाना महासभा में तीनों नेता गुफ्तगु करते दिखे। पवार इस संस्थान के अध्यक्ष हैं। राकांपा नेता अजीत पवार भी कार्यक्रम में हर्षवर्धन पाटील से बातचीत करते नजर आए।
मनाली को लेह को जोड़ने वाली रोहतांग सुरंग का नाम बदलकर किया गया ‘अटल सुरंग’
शरद पवार से बातचीत के बारे में पूछने पर हर्षवर्धन पाटील ने कहा कि उनके बीच राजनीति पर कोई बात नहीं हुई, उन्होंने बस कृषि संबंधी मुद्दों पर बात की। लोकसभा चुनाव से पहले मोहिते पाटिल के बेटे रंजीत सिंह मोहिते बीजेपी में शामिल हो गए थे। माना जाता है कि इसके बाद पवार के साथ उनके संबंधों में खटास आ गई थी।


Download Android App
Download iOS App



