पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के बीच यहां के साउथ 24 परगना जिले के भांगर में मंगलवार को भड़की हिंसा बुधवार को भी जारी है। पंचायत चुनाव से ठीक पहले बुधवार को भांगर में नामांकन दाखिल करने को लेकर दूसरे दिन भी हिंसा की स्थिति बनी रही। और अब पंचायत चुनाव में नामांकन दाखिल करने में सिर्फ दो दिन बचे हुए हैं।
तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़प
इससे पहले मंगलवार को इंडियन सेक्युलर फ्रंट और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी। इस बीच टीएमसी समर्थकों पर आईएसएफ समर्थकों पर आरोप लगाया है कि उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोक दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही. वहीं इस मामले में इंडियन सेक्युलर फ्रंट के विधायक नवसाद सिद्दीकी ने कहा कि जब हमारी पार्टी के कार्यकर्ता नामांकन दाखिल करने गए, तो उन्हें टीएमसी के गुंडों ने पीटा। अगर यही स्थिति बनी रही तो स्वतंत्र और निष्पक्ष पंचायत चुनाव नहीं हो पाएंगे क्योंकि लोग डर के मारे बाहर नहीं निकलेंगे।
वहीं राज्य में हिंसा को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी। इस बैठक में आईएसएफ को नहीं बुलाया गया. सिद्दीकी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि हमें नहीं बुलाया गया है. मैंने अपने वकील से बात की है, हम इस मुद्दे को उठाएंगे।
साउथ 24 परगना के कैनिंग में बमबाजी का दौर जारी
कैनिंग में टीएमसी के दो गुट भिड़ गए साउथ 24 परगना के कैनिंग में बुधवार को टीएमसी के दो गुट नामांकन को लेकर एक बार फिर भिड़ गए। ब्लॉक अध्यक्ष सैबल लाहिड़ी के नेतृत्व में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कैनिंग बस स्टैंड के पास सड़क जाम कर दिया। उनका आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के दूसरे गुट ने उन्हें तब रोका जब वे कैनिंग में बीडीओ कार्यालय में नामांकन दाखिल करने जा रहे थे। वहीं दूसरा गुट टीएमसी विधायक परेश राम का करीबी माना जाता है। इलाके में पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या इससे पहले मुर्शिदाबाद में 9 जून को कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. कांग्रेस कार्यकर्ता का नाम फूलचांद शेख है. वह केरल में माइग्रेंट मजदूर है और वह 10 दिन पहले ही अपने गांव आया था।
हिंसा के बीच कई लोग घायल
वहीं आपको बताते चलें कि शाम के वक्त फूलचांद अपने दो दोस्तों के साथ ताश के पत्ते खेल रहा था। इस दौरान अज्ञात हमलावारों ने उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें फूलचांद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो कांग्रेस कार्यकर्ता मोनिका BB और नियाज शेख घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया.


Download Android App
Download iOS App



