मणिपुर के कांगपोपकी जिले में मंगलवार को आतंकवादियों ने तीन आदिवासी लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मणिपुर की राजधानी इंफाल में अधिकारियों ने कहा कि सशस्त्र चरमपंथियों ने इंफाल पश्चिम और कांगपोपकी जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में इरेंग और करम के बीच गांवों पर हमला किया और तीन ग्रामीणों को मौके पर ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
चरमपंथी सुबह-सुबह एक वाहन में आदिवासी बहुल गांवों में आए और सुरक्षा बलों के पहुंचने से पहले चले गए। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। बता दें कि 8 और 9 सितंबर को तेंग्नौपाल जिले के पल्लेल में सुरक्षाबलों के साथ झड़प और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में भी तीन लोग मारे गए थे।


Download Android App
Download iOS App



