बिहार में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ कर्नाटक में विधान परिषद की चार सीटों के लिए भी आज सुबह मतदान प्रारंभ हो गया। कर्नाटक की दक्षिण-पूर्व ग्रेजुएट्स, कर्नाटक पश्चिम ग्रेजुएट्स,कर्नाटक उत्तर-पूर्व टीचर्स और बेंगलुरु टीचर्स निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है। ये सीटें पदस्थ लोगों के सेवानिवृत्त हो जाने से रिक्त हुई हैं।
मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चलेगा। मतगणना दो नवंबर को होगी। चारों निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2.35 लाख मतदाता हैं। मतदान केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्र और आस पास के इलाकों में धारा 144 लागू की गई है।
चुनाव आयोग ने चुनाव अधिकारियों को मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।मतदान केंद्रों के आस पास चिकित्सकीय दलों को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि बीजेपी के लिए इन चुनावों को अहम माना जा रहा है क्योंकि जरूरी विधेयकों को पारित कराने के लिए उसके पास विधान परिषद में बहुमत नहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App



