उत्तर प्रदेश में स्वार, छनबे सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान जारी

Summary :

उत्तर प्रदेश की स्वार और छनबे विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया।

उत्तर प्रदेश की स्वार और छनबे विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया।
दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) चुनाव लड़ रहा है। रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट 13 फरवरी को मुरादाबाद की एक अदालत द्वारा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को 15 साल पुराने एक मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद खाली घोषित कर दी गई थी। अनुराधा चौहान इस सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं, जबकि शफीक अहमद अंसारी अपना दल (सोनेलाल) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 
  

Desk Team