उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए सौर बाड़ और हाथियों को रोकने के लिए दीवारें खड़ी करेगी तथा कृषि भूमि के चारों ओर खड्ढे खोदे जाएंगे।
रावत ने अपनी सरकार के साढ़े तीन वर्ष पूरे होने पर मीडिया को आनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में बंदरों की समस्या रोकने के लिए राज्य में चार बचाव केंद्रों का भी निर्माण किया जाएगा। रावत ने कहा कि हाथियों को रोकने के लिए दीवारों का निर्माण 13 किलोमीटर के क्षेत्र में किया जाएगा जबकि जानवरों को खड़ी फसल को नष्ट करने से रोकने के लिए खड्ढे 250 किलोमीटर के दायरे में खोदे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बंदर बचाव केंद्र भी बनेंगे क्योंकि ये जानवर अक्सर फसल नष्ट कर देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं नौ नवम्बर को राज्य के स्थापना दिवस के दिन चार बंदर बचाव केंद्रों की आधारशिला रखूंगा।’’


Download Android App
Download iOS App



