हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लेना चाहिए : जगदीप धनखड़

Summary :

राज्यपाल ने कहा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किया गया हर कार्य मानवता के लिये कल्याणकारी साबित होगा।

रविवार आठ मार्च के दिन पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा हैं। इस अवसर पर पूरी दुनिया में महिलाओं को बधाई देने के साथ ही उनके सम्मान में भी बाते की जा रही हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहां कि हम सभी लोगों को महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लेना चाहिए।
धनखड़ ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिये की गई कोई भी पहल मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करेगी। साथ ही उन्होंने महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। राज्यपाल ने कहा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किया गया हर कार्य मानवता के लिये कल्याणकारी साबित होगा। इससे सामाजिक मूल्यों में वृद्धि होगी। 

महिला दिवस के अवसर पर CM प्रमोद सावंत ने की महिलाओं की उपलब्धि और प्रयासों की प्रशंसा

बता दें कि समानता के लिये किये गए महिलाओं के आंदोलन और संघर्ष की याद में हर साल आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज महिला सशक्तिकरण और समाज में असाधारण तथा उल्लेखनीय योगदान करने वाली 15 महिलाओं को ‘नारी शक्ति पुरस्कार 2019’ से सम्मानित किया।
 

Desk Team