बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सूर्यवंशी को लेकर खूब सुर्ख़ियों में है। फिल्म में अक्षय एक तेज तर्रार पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे है। इन दिनों अक्षय इस फिल्म का प्रमोशन कर रहे है और इसी बीच उन्हें कुछ ऐसा कह दिया है , जिससे फैंस को झटका लग सकता है।

हाल ही में रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में एक बार फिर अक्षय कुमार जबरदस्त एक्शन अवतार में स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं लेकिन अक्षय का कहना है कि वो बस कुछ और साल ही एक्शन फ़िल्में करेंगे।
.jpg)
अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी ने खुद बताया है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने बहुत कम वीएफएक्स का इस्तेमाल किया है और ज्यादातर स्टंट अक्षय ने खुद ही किए हैं। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म सूर्यवंशी का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि वह बहुत ज्यादा वक्त तक एक्शन फिल्मों में काम नहीं कर सकेंगे।
.jpg)
अक्षय ने कहा, ‘मेरे लिए स्टंट करना ऐसा ही होता है जैसे कि कोई बच्चा डिज्नीलैंड जाए। मुझे स्टंट करना पसंद है। ये सारे स्टंट रियल हैं न कि ऐसा कि कोई वीएफएक्स वाला कंप्यूटर पर बैठकर किसी को हीरो बना दे। मैं आने वाले 4-5 सालों तक औऱ एक्शन कर सकता हूं। उसके बाद मेरी उम, मुझे स्टंट करने की इजाजत नहीं देगी।’
.jpg)
फिल्म सूर्यवंशी की बात की जाए तो इसमें अक्षय कुमार एंटी टेररिज्म स्क्वॉड के ऑफिसर बने है और कटरीना कैफ ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया है। फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना का एक बच्चा भी है जो आतंकवादियों द्वारा किये गए हमले में मारा जाता है।
.jpg)
फिल्म में कैटरीना कैफ, गुलशन ग्रोवर, अभिमन्यु सिंह, जैकी श्रॉफ और विवियन भटेना भी अहम किरदारों में हैं। ये फिल्म पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी पर अब इसे 24 मार्च को शाम 6 बजे रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को गुड़ी पाड़वा की छुट्टी का भी अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



