हिमाचल प्रदेश में मौसम बेहद ठंडा, मनाली और कुफरी में तापमान शून्य से नीचे

Summary :

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम बेहद ठंडा और शुष्क रहा तथा पर्यटन स्थल कुफरी और मनाली में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया।

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम बेहद ठंडा और शुष्क रहा तथा पर्यटन स्थल कुफरी और मनाली में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, जनजातीय बहुल लाहौल-स्पीति जिले के प्रशासनिक केंद्र केलांग का न्यूनतम तापमान शून्य से 13.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे ठंड स्थान रहा। 
किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे, जबकि मनाली में शून्य से 3.4 डिग्री नीचे और कुफरी में शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि डलहौजी और शिमला का न्यूनतम तापमान क्रमश: 0.9 डिग्री सेल्सियस और 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
मौसम विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है, जबकि सोमवार से बुधवार और शुक्रवार को राज्य के मध्यम और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। 

निर्भया केस : दोषी मुकेश ने की दया याचिका अस्वीकृत करने के खिलाफ SC से तत्काल सुनवाई की मांग

Desk Team