पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भवानीपुर में भाजपा के नेता की गाड़ी पर हुआ हमला, फर्जी वोटर को लेकर मचा वबाल

Summary :

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव की वोटिंग के दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा हो गया

पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव की वोटिंग के दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हंगामा हो गया।जानकारी के मुताबिक बीजेपी के नेता कल्याण चौबे की गाड़ी पर हमला हुआ है। उनकी गाड़ी से तोड़फोड़ की गई है। इसी बीच भवानीपुर से ही एक फर्जी वोटर को लेकर वबाल मच गया है। इस घटना को लेकर बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने भवानीपुर थाने में जाकर विरोध प्रदर्शन किया।  और इस मामले में उन्होंने चुनाव आयोग से पुलिस रिपोर्ट  की माँग की। पश्चिम बंगाल  की हॉटसीट भवानीपुर में  गुरुवार मतदान के दौरान बीजेपी  और टीएमसी के बीच तकरार जारी है।  इस सीट से पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी उम्मीदवार है,और बीजेपी की  तरफ से प्रियंका टिबरेवाल को उम्मीदवार बनाया है। सुबह से ही बीजेपी और टीएमसी के बीच लगातार आरोप लगाये जा रहे हैं। 
बीजेपी नेता की गाड़ी में हुई तोड़फोड़
बीजेपी ने कल्याण चौबे ने आरोप लगाया कि जब वह जा रहे थे, तो पद्पुकुर के सामने से जा रहे थे. उसी समय टीएमसी के कुछ समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई।  इस मामले में भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज की गई है।  यह हमला पद्यपुकुर क्रासिंग के पास हुई है, जब वह आरोप लगा रहे थे।  उसी समय टीएमसी समर्थकों ने आरोप लगाया कि उनके साथ के एक व्यक्ति फर्जी वोटर हैं और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। टीएमसी नेता भास्कर रॉय ने आरोप लगाया कि सुबह से ही बीजेपी के नेता मतदान केंद्रों में बाधा दे रहे हैं।  सुबह से ही 50 गाड़ी को लेकर भय दिखा रहे हैं। 
चुनाव आयोग से की गई शिकायत
इसके पहले बीजेपी ने चुनाव आयोग से शिकायत कर आरोप लगाया है कि मंत्री सुब्रत मुखर्जी और फिरहाद हकीम मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। मतदान होने तक उन्हें नजरबंद किया जाए।  हालांकि चुनाव आयोग ने उनके आरोप को खारिज कर दिया. दूसरी ओर, प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने भवानीपुर के वार्ड नंबर 61 में 128 पर बूथ जाम की शिकायत की है।  उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे इलाके में धारा 144 लगाई गई है। इसके बावजूद इसके इलाके की दुकानें और बाजार जस के तस खुले हुए हैं।  इसे लेकर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है। 

Desk Team