पश्चिम बंगाल : बीरभूम में पेड़ पर लटकता मिला BJP कार्यकर्ता का शव, पार्टी ने TMC पर लगाया आरोप

Summary :

बीरभूम जिले के मल्लापुर थाने के तहत आने वाले बरोतुरी इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता पूर्णचंद्र नाग का शव पेड़ पर लटका पाया गया।

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। राज्य के बीरभूम जिले में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। जिले के मल्लापुर थाने के तहत आने वाले बरोतुरी इलाके में बीजेपी कार्यकर्ता पूर्णचंद्र नाग का शव पेड़ पर लटका पाया गया। घटना का पता चलते ही इलाके में सनसनी फेल गयी। 
ग्रामीणों का कहना है कि नाग की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। बीजेपी ने हत्या का आरोप सत्तारूढ़ टीएमसी पर लगाया है। हाल ही में बीरभूम में हुई हिंसा के बाद एक और हत्या से राजनीतिक तनाव का माहौल पैदा हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच शुरू हो गई है और पुलिस ने कार्यकर्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंदिरों के सामने लाउडस्पीकर पर कुरान पढ़ने की धमकी देने वाली सपा नेता पर मामला दर्ज

शाम को घर से निकले सुबह मिला शव
जानकारी के मुताबिक पूर्णचंद्र सोमवार शाम को किसी काम से घर निकले थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे और मंगलवार सुबह उनका शव पेड़ से लटका पाया गया। पेड़ पर शव लटकता पाए जाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद उसे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।  
दिहाड़ी मजदूरी करता था पूर्णचंद्र नाग 
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक पूर्ण चंद्र नाग दिहाड़ी मजदूर का काम करके घर का पालन-पोषण करते थे। पिछले विधानसभा चुनाव के पहले ही उन्होंने बीजेपी का समर्थन करना शुरू कर दिया था। हालांकि उन्होंने कभी भी राजनीति में सक्रिय रूप से भाग नहीं लिया था। 

Desk Team