रविवार को आयोजित हुई बॉलीवुड की सबसे बड़ी बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी खूब चर्चा में है। इस साल इफ्तार पार्टी में कई बड़े सेलेब्स ने शिरकत की, जिनमें बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और दबंग सलमान खान का नाम शामिल रहा है। खास बात इस पार्टी में सभी स्टार्स काफी अच्छे मूड में नजर आये और सभी ने पार्टी में खूब एन्जॉय भी किया। यही नहीं इफ्तार पार्टी में सलमान-शाहरुख के साथ शहनाज गिल की स्पेशल बॉन्डिंग भी देखने को मिली।

किंग खान के साथ दिखी शाहरुख की बॉन्डिंग
पंजाबी क्वीन शहनाज गिल आज के समय में हर किसी की पसंदीदा स्टार्स में से एक बन गयी हैं। वहीं सलमान तो हमेशा ही शहनाज को प्रोटेक्टिव करते दिख जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इफ्तार पार्टी में भी सलमान ने शहनाज का बहुत अच्छे से ख्याल रखा। मगर आपको पता है बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान संग भी शहनाज खास बॉन्ड साझा करती हैं।

ऐसे में इफ्तार पार्टी में शाहरुख खान ने शहनाज को गले लगाया। दरअसल, बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी से शाहरुख और शहनाज की मुलाकात के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहे हैं। इन फोटोज में शाहरुख बड़े प्यार से शहनाज को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच पहले तो शाहरुख ने बड़े प्यार से शहनाज से हाथ मिलाया और फिर उन्हें गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं शाहरुख खान और शहनाज को साथ में देख फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। शाहरुख और शहनाज की इन तस्वीरों को देख उनके चाहने वाले इन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, सोशल मीडिया पर बेस्ट पिक। एक अन्य ने लिखा- बॉलीवुड के बादशाह के साथ क्वीन।

वैसे तो इस इफ्तार पार्टी में शाहरुख, सलमान और शहनाज गिल ने ही पूरी महफिल लूट ली। मगर इन तीनों के अलावा शिल्पा शेट्टी, सना खान, संजय दत्त, आयुष शर्मा समेत कई जाने माने सेलेब्स पार्टी का हिस्सा बने थे।


Download Android App
Download iOS App



