मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती ने शनिवार को नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत विनायक बनर्जी और अन्य हस्तियों से आग्रह किया कि वे पश्चिम बंगाल सरकार से पुरस्कार नहीं लें, जहां स्कूल रोजगार घोटाले के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
राज्य सरकार द्वारा ‘बंग विभूषण’ और ‘बंग भूषण’ पुरस्कार प्राप्त करने वालों की सूची अभी जारी नहीं हुई है लेकिन मीडिया में आई खबरों में कहा जा रहा है कि बनर्जी का नाम इनमें शामिल हो सकता है।
चक्रवर्ती ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस द्वारा किये गए वित्तीय घोटाले के मद्देनजर मैं आपसे अपील करता हूं कि 25 जुलाई को दिए जाने वाले कथित बंग भूषण और बंग विभूषण पुरस्कार 2022 को लेने से इनकार करें।” उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के इस घोटाले के कारण राज्य के हजारों बेरोजगार युवाओं को तकलीफ उठानी पड़ रही है।


Download Android App
Download iOS App



