पश्चिम बंगाल के दक्षिण कोलकाता के टॉलीगंज इलाके में 20 वर्षीय गर्भवती युवती का शव उसके घर में फांसी से लटका मिला। पुलिस ने घटना स्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया। जिसमें महिला ने अपने इस कदम के पीछे दहेज़ की मांग और लगातार प्रताड़ना को कारण बताया। पुलिस ने मामले में पति और सास को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि घर से एक पत्र मिला है जिसके बाद युवती के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि चार महीने की गर्भवती युवती ने गुरुवार की रात को एक गमछे के जरिए छत से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
तमिलनाडु: भारी बारिश में जान गंवाने वालों के लिए मुआवजे की घोषणा, 33 फीसदी से ज्यादा फसल हुई बर्बाद
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘जो पत्र प्राप्त हुआ है उसमें कहा गया है कि युवती की सास उसे प्रताड़ित करती थी, दहेज मांगती थी और बिगड़ते हालात के कारण उसे जान देनी पड़ रही है।’’ अधिकारी ने बताया कि युवती के पति और सास को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


Download Android App
Download iOS App



