पश्चिम बंगाल में कोविड प्रतिबंधों की अवधि 15 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच ये फैसला लिया है। हालांकि सरकार ने कुछ रियायतों की भी घोषणा की है। वहीं राज्य में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।
राज्य एक आदेश के मुताबिक, प्रशासन ने सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन इनडोर केंद्रों पर बैठने की 50 प्रतिशत क्षमता के साथ करने की अनुमति दी है। बसों, टैक्सियों और ऑटोरिक्शा को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलने की अनुमति दी गई है। नाइट कर्फ्यू रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इस बीच लोगों और वाहनों की आवाजाही पर रोक जारी रहेगी।
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा धनबाद जज की मौत का मामला, CJI ने झारखंड HC के चीफ जस्टिस से की बात
सभी जिला प्रशासनों से मास्क पहनने और शारीरिक दूरी संबंधी निर्देशों का सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। आदेश में कहा गया है, “एहतियाती उपायों के किसी भी प्रकार के उल्लंघन के खिलाफ आपदा प्रबंधन कानून, 2005 और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के प्रावधानों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।”


Download Android App
Download iOS App



