पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। बंगाल की जमीन पर खुद को मजबूत करने और ममता सरकार की जड़ों को उखाड़ फेंकने के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं दूसरी ओर सत्तारूढ़ टीएमसी ने आज अपनी सरकार की कल्याणकारी नीतियों और पिछले 10 वर्ष की विकासात्मक परियोजनाओं का एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया।
राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ‘टीएमसी रिपोर्ट कार्ड-विकास के दस वर्ष’ जारी होने के मौके पर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार द्वारा पिछले दशक में शुरू की गई योजनाओं से बड़ी संख्या में लोगों का फायदा हुआ है। चटर्जी ने कहा कि पार्टी नेता राज्य के सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में इस रिपोर्ट कार्ड को ले कर लोगों के बीच जाएंगे।
बंगाल में जेपी नड्डा के काफिले पर फेंके गए पत्थर, BJP ने TMC पर लगाया आरोप
टीएमसी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ,सांसद डेरेक ओ ब्रायन और सुदीप बंदोपाध्याय मौजूद थे। चटर्जी ने कहा कि तृणमूल ने 2011 में सत्ता में आने के बाद शिक्षा के क्षेत्र के लिए आवंटित धनराशि को 13,872 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 37,069 करोड़ रुपए किया। इस दौरान अन्य नेताओं ने भी सरकार की योजनाओं और उससे हुए फायदों के बारे में जानकारी दी।


Download Android App
Download iOS App



