West Bengal Jail : महिला कैदी हो रही गर्भवती, जेल प्रशासन की लापरवाही आई सामने

West Bengal Jail : महिला कैदी हो रही गर्भवती, जेल प्रशासन की लापरवाही आई सामने

West Bengal Jail

West Bengal Jail : अब महिलाएँ जेल में भी सुरक्षित नहीं है। महिला सुरक्षा में लापरवाही का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। ताज़ा मामला पश्चिम बंगाल (West Bengal) के जेल का है, जहा कस्टडी के दौरान महिलाएँ गर्भवती हो रही है। इसके अलावा अलग-अलग जेलों (West Bengal Jail) में पहले से ही 196 बच्चे रह रहे हैं।

Highlights

  • महिला कैदी हो रही गर्भवती
  • मामला पश्चिम बंगाल के जेल का है
  • जेल में पहले से ही 196 बच्चे रह रहे
  • जेल प्रशासन की लापरवाही आई सामने

याचिका में हुआ ये खुलासा

Calcutta High Court
Calcutta High Court

हाल ही में पश्चिम बंगाल की सभी जेलों (West Bengal Jail) के न्याय मित्र (Micus Curiae) द्वारा कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है। जिसमे पश्चिम बंगाल के जेलों में पाया गया कि सुधार गृहों में हिरासत के दौरान महिला कैदियों के गर्भवती होने की घटनाओं को दर्शाया गया है। न्याय मित्र ने कोर्ट को बताया कि जो वो हाल ही में जेल महानिरीक्षक के साथ एक सुधार गृह का दौरा करने गए तब वह पाया कि एक गर्भवती महिला कैदी और पंद्रह अन्य बच्चे अपनी माताओं के साथ हिरासत में रह रहे है। जो सुधार गृह के कैदी भी थे।

महिला कैदी की सुरक्षा पर दिया ये सुझाव

West Bengal Jail
West Bengal Jail

याचिका का उल्लेख मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणम और न्यायमूर्ति सुप्रतिम भट्टाचार्य की खंडपीठ के समक्ष किया गया। वही इस मामले में दायर याचिका में सुझाव दिया गया कि महिला कैदियों के बाड़े में सुधार गृहों (West Bengal Jail) के पुरुष कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगाईं जाए। वही याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायपीठने कहा कि न्याय मित्र ने एक गंभीर मुद्दा उठाया है। जिसको ध्यान में रखते हुए लोक अभियोजक की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आपराधिक मामलों पर निर्णय लेने वाली खंडपीठ के समक्ष मामले को रखने का निर्देश दिया।

केस नंबर : WPA/4510/1997
केस का नाम : तापस के.आर.भांजा बनाम राज्य

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।