West Bengal : पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा ब्लॉक के चक्रधवल्लव गांव में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। जहां, सेप्टिक टैंक से शराब बनाने के लिए कच्चा माल निकालते समय एक नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
Highlights
. West Bengal में घटा बड़ा हादसा
. सेप्टिक टैंक से शराब बनाने वाला समान निकलते समय हुआ हादसा
. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई
West Bengal में घटा बड़ा हादसा
पश्चिम बंगाल(West Bengal) के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा ब्लॉक के चक्रधवल्लव गांव में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। जहां, सेप्टिक टैंक से शराब बनाने के लिए कच्चा माल निकालते समय एक नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सूजन सारेन (16), बदीनाथ हेम्ब्रम (55) और बापी बास्के (45) के रूप में की गई है।सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, चक्रवल्लभपुर के रहने वाले रवि हेमाराम अपने घर में शराब बनाने का कारोबार करता था। इसके लिए वह कच्चे माल से लेकर शराब बनाने वाले उपकरण को घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में रखता था।
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई
स्थानीय लोगों(West Bengal) ने बताया कि शनिवार सुबह शराब बनाने के लिए कच्चा माल और उपकरण निकालने के लिए सुजान सारेन सेप्टिक टैंक में उतरा। टैंक में उतरने के बाद जब वह बाहर नहीं निकला तो उसके परिवार के दो और लोग सैप्टिक टैंक में घुसे और वे भी अंदर ही रह गए।इसके बाद डेबरा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों लोगों को बाहर निकालकर इलाज के लिए डेबरा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पहले तो ये मामला सामान्य लग रहा था, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि टैंक में शराब बनाने का सामान रखा हुआ था।पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए खड़गपुर महकमा अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


Download Android App
Download iOS App





