Kishori Lal Sharma: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद अब अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर टिप्पणी करने वालों को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि राजनीति में हार-जीत लगी रहती है।
Highlights:
- अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा ने ने स्मृति ईरानी का किया बचाव
- सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी की ट्रोलिंग को लेकर ट्रोलर्स को दिया नसीहत
- इससे पहले राहुल गांधी भी दे चुके है कार्यकर्ताओं को चेतावनी
सांसद किशोरी लाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि राहुल गांधी हमेशा ही सार्वजनिक जीवन में मर्यादा का पालन करते हैं।
अमेठी सांसद ने कहा कि हमें ऐसी भाषा से बचना चाहिए। राहुल गांधी ने सही बात की है और मैं भी अपने आपको उसी में शामिल करता हूं। कुछ लोग मेरे नाम से भी कर रहे थे, वो भी ठीक नहीं है।
राजनीति में हर कोई हारता जीतता रहता है- किशोरी लाल शर्मा
उन्होंने कहा, राजनीति में कोई हारता है तो कोई जीतता है, लेकिन हमारे ये संस्कार नहीं हैं कि किसी के प्रति इस तरह की भाषा का प्रयोग करें और करना भी नहीं चाहिए। किसी भी राजनेता को इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने इस बार लोकसभा चुनाव में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हराया था। इसके बाद से पूर्व केंद्रीय स्मृति ईरानी पर हमले बढ़ गए हैं। उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में उन्होंने दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास को खाली किया, जिसके बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर उन पर हमले शुरू हो गए।
बंगला खाली करने के बाद से ही हो रही थी ट्रोलिंग
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर कहा कि स्मृति ईरानी और अन्य नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां न करें। जीवन में हार-जीत लगी रहती है। उन्होंने ये टिप्पणी ऐसे समय में की थी जब अमेठी में हार के बाद स्मृति ईरानी अपना सरकारी बंगला खाली कर रही थीं। इस दौरान लोग सोशल मीडिया पर उनपर कटाक्ष कर रहे थे। स्मृति ईरानी अपने आक्रामक व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। वह अपने भाषणों में कांग्रेस और गांधी परिवार को घेरती रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



