पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के एक प्रवक्ता पर निशाना साधा, जिन्होंने राज्य संचालित विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति में कानून की अनदेखी का आरोप लगाया था।
धनखड़ ने रवींद्र भारती विश्वविद्यालय (आरबीयू) के नए कुलपति की नियुक्ति कर नए विवाद को जन्म दिया है, जबकि राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के तौर पर मुख्यमंत्री को नामित करने संबंधी विधेयक उनकी मंजूरी का इंतजार कर रहा है।
धनखड़ ने कहा कि उन्होंने ‘‘अपूर्ण’’ विधेयक को विधानसभा को वापस कर दिया है। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें सत्ताधारी दल और सरकार से ‘‘परिपक्वता और निष्पक्ष’’ रहने की उम्मीद है। टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने पलटवार करते हुए कहा कि राज्य को ‘‘परिपक्व और निष्पक्ष’’ राज्यपाल की जरूरत है।
धनखड़ ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राज्यपाल/कुलाधिपति द्वारा रवींद्र भारती विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति के संबंध में सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी के प्रवक्ता ने पूरी तरह से गलतबयानी की है, यह बिल्कुल अनुचित है।’’


Download Android App
Download iOS App



