रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) की भानुर इकाई का दौरा किया और बाद में कई सुविधाओं का उद्घाटन किया। बीडीएल की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
रक्षा मंत्री ने बीडीएल परिसर में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने वारहेड सुविधा का भी उद्घाटन किया। इसके साथ ही डिजिटल माध्यम से बीडीएल की कंचनबाग और विशाखापत्तनम इकाई में विभिन्न सुविधाओं का भी उद्घाटन किया गया।
रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बीडीएल का योगदान सराहनीय है। उन्होंने खुशी व्यक्त की कि बीडीएल अपने रणनीतिक बुनियादी ढांचे के साथ-साथ अपने मानव संसाधन के कौशल को उन्नत करके खुद को भविष्य के लिए तैयार कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



