पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमले के मामले में पुलिस ने कम से कम 16 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज यहां बताया कि छापेमारी की कार्रवाई कर अभी तक 16 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। भाजपा ने श्री घोष पर हुए हमले की निंदा की तथा राज्य भर के सभी पुलिस थानों के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
घोष पर बुधवार को उस समय कूच बिहार के सीतलकुची में हमला हुआ जब चौथे चरण में मतदान के बाद कार में लौट रहे थे। उपद्रवियों ने उनके वाहन को लाठी, डंडे और पथराव कर क्षति पहुंचायी। घोष के सुरक्षाकर्मियों ने हमलावरों का पीछा किया लेकिन वे फरार हो गए। घोष ने कहा कि राज्य में दो मई को जब राज्य विधानसभा की 294 सीटों के लिए चुनाव परिणाम जारी होंगे उसके बाद यह हिंसा थम जाएगी।
इस बीच दिनाजपुर के इताहर में तृणमूल के निवर्तमान विधायक एवं जिला अध्यक्ष अमल आचार्य ने पार्टी छोड़ कर केंद्रीय मंत्री देवश्री चौधरी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



